
Railway Recruitment 2023 Northern Railway में अप्रेंटिसशिप पदों पर बंपर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11.12.2023 शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 11.01.2024 होगी । पात्रता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) की ओर से Northern Railway में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 11 जनवरी 2024 रात्रि २४:०० बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से Northern Railway की ऑफिशियल पोर्टल https://rrcnr.net.in/ पर जाकर भर सकते हैं।
Apprentice Recruitment 2023: क्या है योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से एसएससी मैट्रिक/ 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष (11 जनवरी 2024 तक )से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट वर्गानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा तभी आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपये तय किया गया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। sc /st /PwBD/Women अभ्यर्थियो के लिए कोई शुल्क नहीं रहेगा |
Railway Apprentice: भर्ती विवरण
यह भर्ती Northern Railway में अप्रेंटिसशिप में 3093 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है।
लखनऊ डिवीज़न | 335 |
carriage workshop AMV/LKO | 374 |
Bridge Workshop CB/LKO | 43 |
Rolling Stock Workshop (Loco & Carriage CB/LKO) | 333 |
Rolling Stock Workshop (Loco & Carriage(Elect) CB/LKO | 225 |
CLUSTER DELHI (DLI) | |
TMC LINE | 12 |
Bridge Workshop/Tilak Bridge | 65 |
C & W NDLS | 143 |
C & W DLI | 75 |
C & W DEE | 42 |
C & W NZM | 67 |
ELS/ GZB | 113 |
EMU/GZB | 110 |
DSL Shed TKD | 106 |
DSL Shed SSB | 61 |
CLUSTER FIROZPUR (FZR) | |
CWM/ASR | 164 |
Bridge Workshop Jallandhar | 58 |
DMU Car Base Jallandhar | 49 |
C & W Workshop FZR | 84 |
DSL Shed Ludhiana | 214 |
CLUSTER AMBALA (UMB) | |
JUDW Workshop | 420 |
सिलेक्शन का तरीका –
सिलेक्शन merit base पर होगा ,कोई लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा नहीं होनी है |