Yamaha कल लांच करेंगी Cool Sporty Yamaha R3 & Muscular Bike Yamaha MT-03

Yamaha YZF- R3

Yamaha कल 15.12.23 को Yamaha R3 एवं Yamaha MT-03 को लॉच करने जा रही है जिसको लेकर बाइक लवर्स में काफी उत्साह बना हुआ है | हालांकि Yamaha YZF- R3 पहले उपलब्ध था लेकिन कार्बन एमिशन स्टैण्डर्ड BS-4 के कारण बंद कर दिया गया था, वही Yamaha MT-03 पहली बार भारतीय बाज़ारो के लिए लांच हो रही है|

Yamaha YZF- R3 और Yamaha MT-03 दोनों ही उत्कृष्ट मोटरसाइकिल हैं जिनकी अपनी अनूठी ताकत और कमजोरियां हैं। इनमें से किसी एक को चुनना कठिन हो सकता है, इसलिए हमने इस आर्टिकल में दोनों बाइक्स की तुलना की है ताकि आपको अपने लिए सही बाइक्स चुनने में सहायता मिले |

Yamaha MT-03

Same Features In Yamaha R3 & Yamaha MT-03

SpecificationYamaha YZF- R3Yamaha MT-03
Engine321 cc321 cc
Transmission6 Gear Manual6 Gear Manual
Seat height
780 mm780 mm
Fuel Tank 14 lt.14 lt.
Braking SystemDual AbsDual Abs
Yamaha YZF- R3

Different Features In Yamaha R3 & Yamaha MT-03

Yamaha R3 में फुल-फेयर्ड डिज़ाइन है जो बेहतर एयरोडायनामिक्स और स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। वही Yamaha MT-03 में Naked डिज़ाइन है जिसमें Engine और Frame उजागर होते हैं जो अधिक Aggressive और Streetfighter लुक प्रदान करता है।Yamaha R15 पहले से ही भारतीय सड़कों पर होने के कारण Yamaha R3 ज्यादा खास नहीं लगती|

Yamaha R3 की ईंधन दक्षता Yamaha MT-03 की तुलना में थोड़ी कम है क्योंकि इसमें स्पोर्टी इंजन ट्यूनिंग है।

अगर आप स्पोर्टीनेस, ट्रैक राइडिंग और अधिक आक्रामक राइडिंग पोजीशन को प्राथमिकता देते हैं, तो Yamaha R3 एक बेहतर विकल्प है वही अगर यदि आप आराम, रोजमर्रा की राइडिंग और अधिक आरामदायक राइडिंग पोजीशन को प्राथमिकता देते हैं, तो Yamaha MT-03 अधिक उपयुक्त है।

Yamaha R3 और Yamaha MT-03 में अन्य Premium bikes की तरह TFT display , Traction Control, Riding Modes और QuickShift उपलब्ध नहीं है जो निराशा उत्पन्न करता है, परन्तु बाइक की असली क्षमता सड़को पे दिखती है उम्मीद है कि इसमें यह कामयाब होंगी|

दोनों ही Bikes CBU bikes है इसलिए इनकी कीमते थोड़ी महँगी होगी, वही भविष्य में डिमांड बढ़ने पर इनके CKD प्रोडक्शन की उम्मीद है | Yamaha YZF- R3 का Arpilia RS 457 और Ninja 400 से कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा | वही Yamaha MT-03 का मुक़ाबला ख़त्म KTM 390 Duke से देखने को मिल सकता है

Leave a comment